राज्यपालों के ज़रिए सरकारों के अधिकारों का अतिक्रमण कर रहा केंद्र: पिनराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों में जब खरीद-फरोख्त संभव नहीं होती तो केंद्र राज्यपालों के ज़रिए उन सरकारों के अधिकारों का अतिक्रमण करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा, "कई राज्यों में जन-प्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त जारी है...'घोड़ा' शब्द को किसी और चीज़ से बदलना पड़ सकता है...क्योंकि कीमतें अब बढ़ गई हैं।"

Load More