राज्यसभा के 75 सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले: एडीआर रिपोर्ट
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा के मौजूदा 225 सांसदों में से 75 यानी 33% सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 41 सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले और 2 सांसदों पर हत्या की धारा के तहत केस दर्ज हैं। वहीं, 4 सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के केस दर्ज हैं।