राज्यसभा के सभापति ने 'आप' नेता संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की नहीं दी अनुमति

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य चुने गए संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने की अनुमति नहीं दी है। सभापति ने कहा कि मामला फिलहाल विशेषाधिकार समिति के पास है। गौरतलब है कि जेल में बंद 'आप' नेता सिंह को कोर्ट ने बाहर आकर शपथ लेने की अनुमति दी थी।

Load More