राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
बीजेपी ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमण व जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल व अनिल सुखदेवराव बोंडे, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी और बिहार से सतीश चंद्र दुबे व शंभू शरण पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है।