राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी से बीजेपी के 8वें उम्मीदवार बने संजय सेठ; दाखिल किया नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से बीजेपी ने संजय सेठ को 8वां उम्मीदवार बनाया है और उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य में सपा ने 3 उम्मीदवार घोषित किए थे। गौरतलब है कि राज्य से 10 राज्यसभा सांसद चुने जाने हैं और बीजेपी व सपा ने कुल 11 उम्मीदवार घोषित किए हैं।