राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग
कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी के चीफ व्हिप डीजी पाटील ने बताया है कि राज्य में राज्यसभा चुनाव के मतदान में बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए क्रॉस वोटिंग की है। सोमशेखर ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है। बकौल रिपोर्ट्स, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के कई सपा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।