राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक में जेडीएस विधायक गौड़ा ने की क्रॉस वोटिंग, कहा- आई लव कांग्रेस

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में शुक्रवार को क्रॉस वोटिंग करते हुए जेडीएस विधायक के. श्रीनिवास गौड़ा ने कांग्रेस को वोट दिया। पत्रकारों के 'उन्होंने ऐसा क्यों किया' पूछे जाने पर गौड़ा ने सार्वजनिक तौर पर कहा, ''क्यूंकि मुझे पार्टी (कांग्रेस) से प्यार है।'' गौड़ा के अलावा जेडीएस विधायक एस.आर. श्रीनिवास ने भी कथित तौर पर कांग्रेस को वोट दिया है।

Load More