राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव का समर्थन करेगी बीजेडी
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य से बीजेपी के उम्मीदवार अश्विनी वैष्णव का समर्थन करने का एलान किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने एक बयान जारी कर कहा, "पार्टी ने राज्य में रेलवे और टेलीकॉम के विकास के मद्देनज़र वैष्णव को समर्थन देने का फैसला लिया है।"