राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मनी लॉन्डरिंग केस में जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी नेता नवाब मलिक को राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए राहत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने मलिक को उचित बेंच में याचिका देने को कहा है। इससे पहले मुंबई की विशेष अदालत ने इस संबंध में उनकी याचिका खारिज की थी।