राज्यसभा चुनाव लड़ रहीं सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता के नाम लिखा पत्र
राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने मौजूदा लोकसभा क्षेत्र रायबरेली की जनता के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "अब मौजूदा स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी...मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा लेकिन मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा। मैं जो कुछ भी हूं...आपकी बदौलत हूं।"