राज्यसभा से निलंबन मामले में एससी ने राघव चड्ढा की याचिका पर सुनवाई 8 दिसंबर तक की स्थगित
सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने 'आप' सांसद राघव चड्ढा की राज्यसभा से निलंबन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 8 दिसंबर तक स्थगित कर दी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि मामले में 'कुछ कंस्ट्रक्टिव' हो रहा है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी।