राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से भूख के कारण मौत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली: सरकार

केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि देश में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में भुखमरी से मौत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बकौल मंत्री, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 की अवधि के दौरान लगभग 1118 लाख टन खाद्यान्न का आवंटन किया गया।

Load More