राणा अय्यूब का काम देशप्रेम से प्रेरित है, फिर भी ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है: अमेरिकी सीनेटर
अमेरिकी सीनेटर पैट्रिक लेही ने भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब का समर्थन करते हुए कहा है कि उनका काम देशप्रेम से प्रेरित है फिर भी उन्हें ट्रोलिंग, हत्या की धमकी और बेबुनियाद सरकारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राणा ऐसी पत्रकार हैं जिन्होंने सार्वजनिक हित और धार्मिक हिंसा से जुड़े मामलों पर बहादुरी से रिपोर्टिंग की है।