राणा दग्गुबती ने 'हनुमान' फिल्म के पोस्टर के साथ तस्वीरें खिंचवाने से पहले उतारे अपने जूते

अभिनेता राणा दग्गुबती ने हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'हनुमान' के पोस्टर के साथ तस्वीरें खिंचवाने से पहले अपने जूते उतार दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर कई फैन्स ने अभिनेता दग्गुबती की तारीफ की। एक फैन ने X पर वीडियो को लेकर लिखा, "इसलिए मुझे तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से मोहब्बत है।"

Load More