राणा ने किया खुलासा- रिंकू ने मेरे बैट से लगाए थे लगातार 5 छक्के; कहा- उसे देना नहीं चाहता था
केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने खुलासा किया है कि रिंकू सिंह ने उनके बैट से लगातार 5 छक्के जड़े थे। राणा ने कहा, "मैंने इस बैट से पिछले 2 आईपीएल मैच खेले...सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी इस बल्ले से खेला था। मैंने आज बैट बदला। रिंकू ने मुझे यह बैट देने के लिए कहा...मैं उसे देना नहीं चाहता था।"