राणे के ठाकरे को 'थप्पड़ मारने' वाले बयान को लेकर शिवसेना ने बीजेपी ऑफिस पर किया पथराव

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'थप्पड़ मारने' वाले बयान को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नासिक में बीजेपी कार्यालय पर पथराव कर उनके खिलाफ नारेबाज़ी की। राणे के मुंबई स्थित आवास के बाहर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। राणे पर केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Load More