राणे को ज़मानत मिलने के बाद बेटे नितेश ने शेयर किया 'करारा जवाब' वाला फिल्मी दृश्य
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान पर गिरफ्तार हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को ज़मानत मिलने के बाद उनके बेटे नितेश राणे ने फिल्म 'राजनीति' का 'करारा जवाब मिलेगा' दृश्य ट्वीट किया। दृश्य में मनोज बाजपेयी का किरदार कहता है, "आसमान में थूकने वाले को शायद...पता नहीं है कि पलटकर थूक उसके चेहरे पर ही गिरेगा।"