'रात 11 बजे के बाद बाहर घूमने को लेकर' बेंगलुरु में कपल से पुलिस ने लिया ₹1,000 जुर्माना
बेंगलुरु के एक शख्स का आरोप है कि बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मियों ने रात 11 बजे के बाद सड़क पर घूमने को कानून के खिलाफ बताते हुए उसे व उसकी पत्नी को प्रताड़ित किया और ₹1,000 जुर्माना वसूल लिया। हालांकि, डीसीपी अनूप शेट्टी ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है और पुलिसकर्मियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।