रात के आसमान में दिखने लगा है 'मदर ऑफ ड्रैगन्स' धूमकेतु, अगली बार 2095 से पहले नहीं आएगा नज़र
उत्तरी गोलार्द्ध में रात के आसमान में 12P/Pons-Brooks धूमकेतु दिखने लगा है जिसे 'मदर ऑफ ड्रैगन्स' भी कहा जाता है। अप्रैल की शुरुआत में इस धूमकेतु को देखने का सबसे अच्छा समय है और इसे नग्न आंखों से भी देख सकते हैं लेकिन छोटे टेलिस्कोप से यह अधिक स्पष्ट नज़र आएगा। अगली बार '12P/Pons-Brooks' 2095 से पहले नज़र नहीं आएगा।