रात को वक्त चाहिए गुज़रने के लिए, सूरज मेरी मर्ज़ी से नहीं निकलेगा: सरफराज़ के डेब्यू पर पिता
इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू पर उनके पिता नौशाद खान कमेंट्री बॉक्स में पहुंचे। उन्होंने आकाश चोपड़ा के सवाल 'क्या आपने सरफराज़ को डेब्यू करते हुए देखने के लिए काफी इंतज़ार किया' पर कहा, "रात को वक्त चाहिए गुज़रने के लिए, सूरज मेरी मर्ज़ी से नहीं निकलने वाला।"