रात में विमेन्स हॉस्टल में घुसते पकड़े गए कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अचिंत
कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले वेटलिफ्टर अचिंत शिउली को गुरुवार रात एनआईएस पटियाला के विमेन्स हॉस्टल में घुसते हुए पकड़ा गया और उन्हें पेरिस ओलंपिक्स के शिविर से निकाल दिया गया है। गार्ड ने 22-वर्षीय अचिंत के घुसने का वीडियो रिकॉर्ड किया। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के एक अधिकारी ने कहा, "इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"