राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग गाउन पर छपा था अनंत अंबानी का लव लेटर, सामने आईं तस्वीरें
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट ने यूरोप में अपनी प्री-वेडिंग पार्टी में एक गाउन पहना था जिस पर अनंत का लव लेटर छपा था। अनंत ने इसे तब लिखा था जब राधिका 22 साल की थीं। राधिका ने कहा, "उन्होंने मेरे बर्थडे पर इसे...लिखकर बताया था कि मैं उनके लिए क्या मायने रखती हूं।"