राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर में शामिल हुईं जान्हवी कपूर, शेयर कीं तस्वीरें
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के गैर-कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर में अभिनेत्री जान्हवी कपूर शामिल हुईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जान्हवी राधिका की खास दोस्त हैं और ब्राइडल शावर में जान्हवी के अलावा बॉलीवुड से किसी और ऐक्ट्रेस को नहीं बुलाया गया था।