राफेल नडाल पहली बार बने पिता, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म
22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल पहली बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी सिस्का पेरेलो ने स्पेन के एक प्राइवेट क्लीनिक में एक बेटे को जन्म दिया है। दंपति ने कथित तौर पर अपने बेटे का नाम 'राफेल' रखा है। 14 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने 2019 में शादी कर ली थी।