राबड़ी की गौशाला के पूर्व कर्मी ने रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक शख्स से ली थी संपत्ति: ईडी
ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले की जांच कर रही ईडी ने कहा है कि पूर्व रेल मंत्री लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी की गौशाला के एक पूर्व कर्मचारी ने रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक शख्स से रिश्वत में संपत्ति ली थी। बकौल ईडी, पूर्व कर्मचारी ने यह संपत्ति लालू की बेटी हेमा यादव को हस्तांतरित कर दी थी।