राम चरण की पत्नी उपासना ने कामकाजी महिलाओं से की अपने एग्ज़ फ्रीज़ करवाने की अपील
तेलुगू अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने कामकाजी महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की है। सीएसआर अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की उपाध्यक्ष उपासना ने कहा, "महिलाओं से अपने एग्ज़ फ्रीज़ करवाने की अपील करती हूं...इससे जब वे बच्चे पैदा करने के लिए तैयार और वित्तीय तौर पर सक्षम होंगी...उन्हें मां बनने में मदद मिलेगी।"