राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने 6 महीनों के भीतर दूसरी बार बढ़ाया रामलला के पुजारियों का वेतन
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के पुजारियों के वेतन में 6 महीनों के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी की है। मुख्य पुजारी का मासिक वेतन ₹25,000 से बढ़ाकर ₹32,900 जबकि सहायक पुजारियों का वेतन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹31,000 किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें जल्द ही आवास भत्ता, यात्रा भत्ता और मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएंगी।