राम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित की जाएगी अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई रामलला की प्रतिमा

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया है कि अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर के ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया था कि नई मूर्ति भगवान राम के 5 वर्ष के बाल स्वरूप में तैयार की गई है।

Load More