राम जन्मभूमि मंदिर व यूपी के सीएम योगी को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, एफआईआर दर्ज
भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजे गए ईमेल में तिवारी, राम जन्मभूमि मंदिर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपीएसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की कथित धमकी दी गई है। ज़ुबैर खान नामक सेंडर ने खुद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।