'राम' नाम वाले मरीज़ों से 22 जनवरी तक फीस नहीं लेंगे गोरखपुर के 7 अस्पताल

'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आईएमए से जुड़े 7 अस्पतालों ने 22 जनवरी तक 'राम' नाम वाले मरीज़ों से ओपीडी में कोई परामर्श शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है। 'हिन्दुस्तान' ने आईएमए के सचिव और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा के हवाले से बताया कि ऐसे मरीज़ों को ऑपरेशन फीस में भी छूट दी जाएगी।

Load More