राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व आत्मघाती फैसला: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण अस्वीकार किए जाने के बाद 'X' पर लिखा है, "राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया।" कांग्रेस के निमंत्रण ठुकराने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को राम विरोधी बताया था।