राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में अयोध्या में नृत्य नाटिका पेश करेंगी हेमा मालिनी
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने बताया है, "मैं पहली बार अयोध्या आ रही हूं।" उन्होंने आगे बताया, "मंदिर के उद्घाटन और जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मैं अपनी पूरी टीम के साथ अयोध्या में 17 जनवरी शाम 7 बजे रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करूंगी...हम सब अयोध्या में मिलते हैं।"