राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन, अक्षय समेत कई कलाकारों को मिला निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और अक्षय कुमार समेत कई कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष और ऋषभ शेट्टी को निमंत्रण भेजा गया है। गौरतलब है, मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Load More