राम मंदिर के उद्घाटन से पहले रणवीर शौरी ने अपनी पुरानी मांग को लेकर मांगी माफी
राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अभिनेता रणवीर शौरी ने अपनी एक पुरानी मांग को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "मैं उन तमाम हिंदुओं में से एक था जो अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बजाय वहां कोई स्मारक या अस्पताल बनवाने की बात पर राज़ी था।" उन्होंने कहा, "मैं भगवान राम से क्षमा और सद्बुद्धि मांगता हूं।"