राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र या राज्य सरकार ने एक पाई नहीं दी: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा है, "मंदिर के निर्माण के लिए सरकार ने एक पाई नहीं दी है, न केंद्र सरकार ने और न ही राज्य की सरकार ने।" उन्होंने आगे कहा, "निर्माण कार्य का सारा पैसा देश-विदेश से राम भक्तों ने (दान के रूप में) दिया है।"