राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रहेगा 'ड्राई डे'
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एलान किया है कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में 22 जनवरी को 'ड्राई डे' (शराब की बिक्री पर प्रतिबंध) रहेगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा, "रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सुगंधित चावल के बाद अब सब्ज़ियों की खेप भी अयोध्या रवाना की जाएगी।"