राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र की तस्वीर आई सामने
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लोगों को भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र की तस्वीर सामने आई है। 22 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था।