राम मंदिर के भव्य समारोह के बाद पहले दिन लोगों ने ₹3 करोड़ से अधिक का किया दान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद पहले दिन मंदिर में भक्तों ने ₹3 करोड़ से अधिक का दान किया। ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। बकौल मिश्रा, 23 जनवरी को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।