राम मंदिर के लिए एमपी से विशेष रथ पर अयोध्या लाया गया 600 किलो वज़नी शिवलिंग
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से विशेष रथ के माध्यम से सवा 4 फीट ऊंचा शिवलिंग बुधवार को अयोध्या लाया गया जिसकी तस्वीरें व वीडियो सामने आया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा राम मंदिर परिसर के शिव मंदिर में की जाएगी। शिवलिंग का वज़न 600 किलोग्राम से भी अधिक है।