राम मंदिर के समारोह के चलते 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे केंद्र के सभी दफ्तर
केंद्र सरकार ने एलान किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के मद्देनज़र देशभर में उसके विभागों और संस्थानों के सभी दफ्तर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।