राम मंदिर के समारोह से पहले अयोध्या में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, सामने आया वीडियो
22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले मंगलवार को अयोध्या में 108 फीट लंबी अगरबत्ती जलाई गई जिसका वीडियो सामने आया है। इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज की उपस्थिति में जलाया गया। गुजरात में तैयार यह अगरबत्ती कथित तौर पर डेढ़ महीने तक जलेगी।