राम मंदिर केस में संघर्ष के इतिहास के मद्देनज़र एससी ने एक स्वर में सुनाया था फैसला: सीजेआई
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने राम जन्मभूमि मंदिर-बाबरी मस्जिद केस में सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले को लेकर कहा है, "न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि फैसला किसने लिखा है...इसका उल्लेख नहीं होगा।" सीजेआई ने कहा, "संघर्ष के लंबे इतिहास और विविध दृष्टिकोणों को ध्यान में रखकर कोर्ट ने एक स्वर में फैसला सुनाने का निर्णय लिया था।"