राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपे गए 12 लाख बुनकरों के सहयोग से तैयार किए गए रामलला के वस्त्र
हेरिटेज हैंडविविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की 'दो धागे- श्री राम के लिए' पहल के तहत 12 लाख बुनकरों के सहयोग से रामलला के लिए तैयार किए गए वस्त्र मंगलवार को राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्ट को सौंपे गए। इस पहल से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वस्त्रों की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं।