राम मंदिर ट्रस्ट ने शेयर कीं रामनवमी पर रामलला की मूर्ति के 'दिव्य शृंगार' की तस्वीरें
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के ट्रस्ट ने रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला की मूर्ति के 'दिव्य शृंगार' की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। ट्रस्ट ने लिखा, "रामनवमी पर प्रभु के दिव्य शृंगार की छटा अद्भुत है।" ट्रस्ट ने रामनवमी पर भगवान रामलला की मूर्ति के 'दिव्य अभिषेक' की तस्वीरें भी 'X' पर शेयर की हैं।