राम मंदिर देश का है, बीजेपी के पास इसका पट्टा नहीं है: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा है, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनने की शुरुआत हुई थी। तब बीजेपी की सरकार थी तो इसे बनाना उनकी ज़िम्मेदारी थी।" उन्होंने कहा, "बीजेपी के पास इसका पट्टा नहीं है, यह पूरे देश का है।" उन्होंने बताया कि वह जल्द अयोध्या जाएंगे।