राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम की सराहना वाले प्रस्ताव का गुजरात में कांग्रेस ने किया समर्थन
गुजरात विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र के दौरान अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में नए राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करने वाला एक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव को बीजेपी विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस और 'आप' के विधायकों ने भी समर्थन दिया था।