राम मंदिर पर एनसीपी सांसद की कविता हुई वायरल, कहा- धर्म के ठेकेदार नहीं, पहरेदार बनो
एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने संसद में राम मंदिर पर कविता सुनाई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने महंगाई व बेरोज़गारी का ज़िक्र कर कहा, "हमें नतमस्तक देख रामलला मुस्कुराकर बोले- धर्म समाज का किनारा ज़रूर है लेकिन देश बहती धारा है...किनारे को धारा के बीच में लाए तो प्रवाह अड़ जाता है...धर्म का ठेकेदार नहीं, पहरेदार बनना चाहिए।"