राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर की बेटी के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज
सुप्रीम कोर्ट के वकील और बीजेपी नेता अजय अग्रवाल ने राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की बेटी सुरन्या अय्यर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। अग्रवाल के मुताबिक, सुरन्या की टिप्पणी आपत्तिजनक थी। इससे पहले टिप्पणी को लेकर जंगपुरा (दिल्ली) के आरडब्ल्यूए ने उन्हें कॉलोनी छोड़ने का नोटिस दिया था।