राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रोशनी से जगमग हुआ अयोध्या का रामपथ
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह से पहले शहर को सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटों, वॉल पेंटिंग और मूर्तियों से सजाया गया है। रोशनी से जगमग 40 फीट चौड़े रामपथ की एक तस्वीर सामने आई है। सड़क के बीच 'रामानंदी तिलक' और अन्य धार्मिक प्रतीकों के डिज़ाइन वाले सजावटी लैंप पोस्ट लगाए गए हैं।