राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर में जलाए गए दीये व पटाखे

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को देशभर में लोगों ने अपने घरों में दीये जलाए और पटाखे फोड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आवास पर दीये जलाए। पीएम मोदी ने देशवासियों से भी अपील की थी कि वे सोमवार रात 'रामज्योति' प्रज्वलित कर अपने घरों में भी भगवान राम का स्वागत करें।

Load More